{"_id":"678563363f5d3735f1055617","slug":"students-studying-sitting-on-the-floor-due-to-lack-of-furniture-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128941-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फर्नीचर न होने से जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फर्नीचर न होने से जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी
Tue, 14 Jan 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। विभागीय अनदेखी के चलते राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खनंका में फर्नीचर का बंदोबस्त कई वर्ष गुजर जाने के बाद भी नहीं हो पाया है। इससे विद्यार्थियों को जमीन पर बैठकर पढ़ना पड़ रहा है।
गांव खनंका का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का करीब एक दशक पूर्व संचालन शुरू था। कई वर्षों तक तो यह विद्यालय गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में चलता रहा। अब विभाग ने विद्यालय का विभागीय भवन तो बनवा दिया है, लेकिन फर्नीचर का बंदोबस्त अभी तक नहीं किया है, जिसके कारण विद्यार्थियों को जमीन पर बैठकर पढ़ना पड़ता है। इसमें छात्राओं को काफी दिक्कत होती है। इस विद्यालय में 137 विद्यार्थी हैं। इस बाबत कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव बना कर भेज दिया है और बार-बार स्मरण पत्र भी भेजे जा रहे हैं।