{"_id":"68c9ac3cf31b7fe3b3097f1e","slug":"students-showed-their-talent-on-world-ozone-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-144046-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विश्व ओजोन दिवस पर छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विश्व ओजोन दिवस पर छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Tue, 16 Sep 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। राजकीय महाविद्यालय हेमपुर में विश्व ओजोन दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दिनेश चंद्रा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष वेद प्रकाश ने किया। इस दौरान विश्व ओजोन के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर क्विज, पोस्टर एवं सेमिनार प्रतियोगिता का कराई गई।
डॉ. सतेंद्र कुमार ने ओजोन परत के बचाव के विषय में बताया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. नरेंद्र कुमार बतरा, डॉ. अनुजा अग्रवाल एवं डॉ. दिनेश कुमार प्रतियोगिताओं के परिणाम की घोषणा की। सेमिनार में अरशद और विशेष पटेल प्रथम, इरम नाज और कमलजीत द्वितीय, अभय प्रताप सिंह और सुनैना कश्यप तृतीय रहीं।
पोस्टर प्रतियोगिता में सुजाता और सुनैना प्रथम, कमलजीत कौर व विशेष पटेल द्वितीय, कविता और अरशद तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुनैना कश्यप, तान्या और खुशबू प्रथम, काव्या और अंशिका जायसवाल द्वितीय, वश अवस्थी तृतीय रहीं।