फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students show talent in 'Flying'

‘उड़ान’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 28 Nov 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 28 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Students show talent in 'Flying'
उड़ान - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षा के मेधावी अभिभावकों संग हुए सम्मानित
विज्ञापन

लिटिल एंजिल्स स्कूल की 20वें स्थापना पर हुए वार्षिकोत्सव उड़ान में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर जमकर वाहवाही लूटी। इस दौरान बोर्ड परीक्षा के मेधावियों और उनके अभिभावकों को नकद धनराशि की स्कालरशिप देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय में सोमवार देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसबी के सीनियर कमांडेंट के रंजीत, अनुज थपलियाल, आलोक गोयल, प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम से गत वर्ष की 12वीं और दसवीं बोर्ड परीक्षा के मेधावियों और उनके अभिभावकों को नकद धनराशि की स्कालरशिप देकर सम्मानित किया गया। इसमें इंटर के हर्षित अग्रवाल, साक्षी सिंह, गुरुप्रीत कौर को 15-15 हजार, तूबा इस्लाम, शशांक गंगवार, अमन खान, अनुष्का हलधर, शिखर सक्सेना को 11-11 हजार, काजल शर्मा, भाव्या शुक्ला को अर्थशास्त्र में शत प्रतिशत अंक लाने पर 7500 रुपये नकद स्कालरशिप दी गई। इसके अलावा दसवीं में दस सीजीपीए प्राप्त करने वाली अन्नया मेहता, अरुक्षिता चंद्रा, मनप्रीत कौर, पल्लवित सक्सेना, सुगंधा, सांची गंगवार, तापूर अग्रवाल, वंशिका राठौर को 11-11 हजार, चिराग अग्रवाल, दिव्यांशी चित्रांशी, नमन शंखधार, प्रियांशी त्रिगुणानायक, पलक अग्रवाल, प्रगति गंगवार, सौम्या सक्सेना को 7500-7500 रुपये, अनिरुद्ध गुप्ता, आशीष कुमार वर्मा, आयुष अग्रवाल, कुशाग्र गुप्ता, प्रांजल अग्रवाल, कुशाग्र गोयल, सेजल अग्रवाल, को पांच-पांच हजार, अलकमा अख्तर, ध्रुव गौड़, हिमांश गंगवार, मानसी सक्सेना, राहुल कुमार, तान्या अग्रवाल, वंशिका अवस्थी को 3100-3100 रुपये की स्कालरशिप देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रत्यूष विज, सिताक्षी सिंह आदि ने वी विश यू हैप्पी बर्थडे गीत पर डांस कर सभी का मन मोहा। जानवी सिंह, सारा दीक्षित, राशि, कशिश, उज्जवल आदि ने हेलन कलर मूक नाटक का मंचन कर जीवन में निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। उज्जवल शर्मा, तन्मय, तनीशा, वंशिका आदि ने रानी लक्ष्मी बाई नाटक पेश कर वाहवाही लूटी। ईशा अग्रवाल आदि बच्चों ने तारे जमीं पर गीत पर मनमोहक डांस कर जमकर तालियां बटोरी। इससे पूर्व प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियां बताई। समापन पर प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. राजीव अग्रवाल, पीएस संधू, डॉ. रश्मि अग्रवाल, बुलबुल छाबड़ा, डॉ. विपिन साहनी, पदमा चंद्रा, डॉ. विजय अग्रवाल, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. एसके अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed