फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students returning from coaching were molested, ran the noise on the noise

कोचिंग से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़, शोर पर शोहदे भागे

Fri, 11 Dec 2020 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students returning from coaching were molested, ran the noise on the noise
पीलीभीत। कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं के साथ तीन शोहदों ने छेड़छाड़ की। छात्राओं के शोर मचाने पर शोहदे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पिता से तहरीर मिलने पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दो बेटी कक्षा 10 की छात्रा हैं। वह साइकिल से कस्बे में कोचिंग पढ़ने जाती है। बहन भी साथ होती है। रास्ते में मचवाखेड़ा निवासी पवन, मनोज और गांधी आश्रम के पास रहने वाला प्रदीप भोजवाल आए दिन पीछा कर छेड़छाड़ करते थे। कई दिनों से छात्राएं परेशान थीं। मगर मामले को अनदेखा कर रही थीं। एक बार तो कोचिंग टीचर से भी छात्राओं को लेकर अपशब्द कहे थे। मोबाइल पर भी आपत्तिजनक मेसेज भेजने लगे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह छात्रा अपनी बहन के साथ कोचिंग से लौट रही थी। कस्बे में ही शोहदों ने दोनों को रोक लिया और छेड़छाड़ की। तंग आकर छात्राओं ने शोर मचा दिया। भीड़ जमा होती देख शोहदे धमकी देकर भाग गए। जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए और फिर तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद कुछ सफेदपोश मामले में सुलह कराने के लिए लग गए। छात्रा के परिवार को भी मनाया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed