फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students returning from coaching were molested, ran the noise on the noise

गैस चूल्हा ठीक करने के नाम पर फेरी लगाने वाले ही निकले चोर

Sat, 12 Dec 2020 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Students returning from coaching were molested, ran the noise on the noise
पीलीभीत। शहर में हुई तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिल गई। गैस चूल्हा ठीक करने के नाम पर फेरी लगाकर रेकी करने वाले शातिर ही चोर निकले। सीसीटीवी में कैद तस्वीर की मदद से सर्विलांस टीम ने सुरागरसी की और चार आरोपियों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर तीन घटनाओं के नकदी-जेवर बरामद किए गए। चोरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से शहर में सिलसिलेवार तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। इनायतगंज में रिटायर्ड शिक्षक शिवकुमार शर्मा, सिविल जज के पेशकार और श्रीराम वाटिका कॉलोनी के तीन बंद मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान चोर समेट ले गए थे। सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर भी कैद हुई थी। इन घटनाओं का खुलासा न होने पर पीड़ितों ने सुनगढ़ी थाने पहुंचकर पुलिस को खरी-खोटी सुनाई थी। फिर एसपी जयप्रकाश ने सर्विलांस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर चोरों की धरपकड़ के निर्देश दिए थे। खुद ही मॉनिटरिंग में जुटे थे। बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान सुनगढ़ी पुलिस ने देवहा पुल के पास एक बंद मकान के पास से चोरी की योजना बनाते हुए चार संदिग्धों को पकड़ा।
विज्ञापन

पकड़े गए संदिग्धों से जब थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद रिजवान पुत्र सद्दीक, निहाल पुत्र शफीक, मजहर पुत्र आबिद हुसैन निवासी मोहल्ला फीलखाना और मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी शारिक पुत्र निसार अहमद बताया। पूछताछ में उन्होंने रामवाटिका कॉलोनी के तीन घर और दो अन्य घरों में चोरी की घटनाएं कबूल की। पुलिस ने सख्ती की और फिर बरामदगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने ही पेशकार, रिटायर्ड शिक्षक और श्रीराम वाटिका कॉलोनी में हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इनके पास से 17 हजार रुपये, 12 सिक्के चांदी के, दो अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, एक चेन, एक पैंडल, एक जोड़ी झुमकी और चोरी में प्रयोग की जाने वाली बाइक और उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी मजहर फेरी लगाकर गैस स्टोव चूल्हा ठीक करने का काम करता है। इसी दौरान कॉलोनी-मोहल्लों में बंद घरों की रेकी करता था। दो आरोपी घटना को अंजाम देते थे, जबकि दो दूरी पर निगरानी करते थे।

एक पीड़ित ने उठाए पुलिस के खुलासे पर सवाल
मोहल्ला इनायतगंज निवासी रिटायर्ड शिक्षक शिवकुमार शर्मा के बंद मकान में हुई चोरी की रिपोर्ट उनके बेटे अमित शर्मा की तरफ से दर्ज कराई गई थी। इनके बंद मकान सेे लाखों रुपये का सामान चोरी गया था। पुलिस ने खुलासे में इनके मामले में 3500 रुपये, एक जोड़ी पायल, एक पैंडल, एक अंगूठी की बरामदगी बताई है। मगर पीड़ित ने तो खुलासे पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। रिटायर्ड शिक्षक की पुत्रवधु प्रीति शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें सुनगढ़ी थाने बुलाया गया था। वह ससुर के साथ पहुंची थी। पकड़े गए चोर तो दिखाकर पुलिस ने ससुर से पति के नाम के हस्ताक्षर कागज पर करा लिए थे। बरामद किया गया कोई भी जेवर पहचान के लिए नहीं दिखाया था। उन्हें तो बरामदगी के बारे में ही पता नहीं है। पूछने पर पुलिसकर्मियों ने यह कहा था कि एक आरोपी फरार है। उसी ने जेवर पूरनपुर के सराफ को बेच दिये हैं। कुछ और बातें भी करते रहे थे। फरार के पकड़ने के बाद सामान बरामदगी का आश्वासन दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed