{"_id":"68b5edf19f96351f9a0f03aa","slug":"students-of-kasturba-gandhi-balika-vidyalaya-selected-for-basketball-competition-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143067-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं चयनित
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम। स्रोत स्कूल
पीलीभीत। शाहजहांपुर में आयोजित मंडल स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-14 और अंडर-17 टीमों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। अब ये खिलाड़ी छह से दस सितंबर तक बनारस में होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंडर-17 टीम से प्रिया, प्रयांशी देवी, पिंकी, रूपवती, मनोरमा, तनु, रोशनी और अलका का चयन हुआ। वहीं अंडर-14 वर्ग से आरुषि, पूनम, चंचल, रोली, नीलम, मोहिनी, मोनिका, खुशबू, संध्या, नेहा और नीरज को राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिला है।
बालिकाओं के इस चयन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि यह छात्राएं जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन करेंगी। गौरतलब है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तर तक अपनी जगह बनाई थी और अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं।