फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student committed suicide by hanging in Newria

Pilibhit News: न्यूरिया में छात्र ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Sun, 03 Sep 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Student committed suicide by hanging in Newria
न्यूरिया। नगर के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में बीए के छात्र सनी कुमार ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। दोपहर में जब मां उसे खाने के लिए बुलाने गई तो उसका शव रोशनदान से दुपट्टे से सहारे लटका मिला।
विज्ञापन


मां कुसुम ने बताया कि 22 वर्षीय सनी उपाधि महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। घर में दो कमरे हैं। एक कमरे में सनी की चाची रहती हैं, दूसरे कमरे में सनी मां के साथ रहता था। रक्षाबंधन पर चाची अपने मायके गई थीं तो सनी उनके कमरे में ही पढ़ाई कर रहा था। दोपहर में मां खाने के लिए उसे बुलाने गईं तो दुपट्टे के सहारे रोशनदान से उसका शव लटका था।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग आ गए। परिवार के लोग सनी को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सनी के पिता नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी हैं। सनी के तीन भाई व एक बहन हैं। घटना के बाद से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वाले आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed