फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student beaten up for not giving extortion of rs 20 lakhs by couple in pilibhit

Pilibhit: दंपती ने 20 लाख की रंगदारी न देने पर छात्र को पीटा, दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

Sat, 02 Sep 2023 04:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 02 Sep 2023 04:41 PM IST
सार

पीड़ित छात्र पीलीभीत के मोहल्ला सुनगढ़ी में किराये पर कमरा लेकर रहता है। उसी मकान में दंपती भी अपनी पुत्री के साथ किराये पर रहते हैं। आरोप है कि दंपती ने छात्र से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। 

विज्ञापन
Student beaten up for not giving extortion of rs 20 lakhs by couple in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में 20 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर छात्र को बंधक बनाकर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। बंधन मुक्त होने पर छात्र को उसके चाचा के घर में घुसकर पीटा गया। पुलिस ने आरोपी दंपती समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


गांव मुजफ्फरनगर निवासी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र शुभम सिंह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। वह पीलीभीत के मोहल्ला सुनगढ़ी में किराये पर कमरा लेकर रहता है। पड़ोस में माधोटांडा थाना के गांव जमुनियां का दंपती भी अपनी पुत्री के साथ किराये पर रहता है। 

विज्ञापन

दंपती ने छात्र को बनाया बंधक 

आरोप है कि दंपती ने शुभम से 20 लाख की रंगदारी मांगी। रुपये देने से इनकार करने पर शुभम को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। शुभम को पकड़कर कमरे में बंद कर लिया। किसी तरह बंधनमुक्त होकर शुभम 29 अगस्त को पूरनपुर में अपने चाचा हरि सिंह के घर पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तब पीछा करते हुए आरोपी दंपती भी वहां पहुंच गया और गाली-गलौज कर शिवम की पिटाई की। शोर-शराबा होने पर लोगों के एकत्र होने पर दंपती 20 लाख रुपये न देने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली पुलिस ने मुनेंद्र पाल सिंह की ओर से दंपती और उनकी पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed