{"_id":"90ea20c4fbf377d90a4f3dbb75344e01","slug":"student-athlete-meet-students-showed-johar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलीट मीट में छात्र छात्राओं ने दिखाए जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलीट मीट में छात्र छात्राओं ने दिखाए जौहर
plibhit
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस बाल विद्या मंदिर में चल रही एथलीट मीट के दूसरे दिन छात्र छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया।
विज्ञापन
बराह स्थित लायंस बाल विद्या मंदिर में चल रहे एथलीट के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रबंध समिति की सह सचिव नीता मोदी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुई। बालक सीनियर वर्ग की ऊंची कूद में वरुण राजपूत प्रथम, देवेश द्वितीय व कुमाल राणा तृतीय रहे। बालकों के जूनियर वर्ग की रस्साकसी में युनिटी हाउस विजेता व होप हाउस उपविजेता रहे। बालिका के सीनियर वर्ग की गोला फेंक में सारिका राना, फिजा और शुभांशी क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। बालक जूनियर वर्ग के गोला फेंक में गौरव, सुमित व कविराज पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की ऊंची कूद में नितिन कुमार,, अर्पित कुमार व आशीष भारती पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। अंत में प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने विजयी छात्र छात्राओं के नामों की घोषणा की। इस मौके पर अभय सक्सेना, वीना अरोड़ा, पुनीत भारद्वाज, रमनदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
सेंट एलॉयसिएस ने गांव में
लगाया स्वास्थ्य शिविर
पीलीभीत। सामाजिक अभियान के तहत सेंट एलॉयसिएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने गांव सैदपुर का भ्रमण किया। यहां साफ सफाई का संदेश देने के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
कॉलेज से कक्षा आठ-बी के छात्र छात्राएं शनिवार को टनकपुर रोड स्थित गांव सैदपुर पहुंचे। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता की जानकारी दी और स्वास्थ्य रहने के लिए स्वच्छता का महत्व बताया। इसके बाद विद्यार्थियों व स्टाफ के साथ गए डॉ. फैसल ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान कुछ छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सफाई के प्रति जागरूक किया। रजत साहनी, पीयूष, शिवांग, आकाश अग्रवाल, कशफ अहमद, कृतिका मिश्रा, दिव्या देवगन, जैनुल आरिफ, सत्यम साहू, राजप्रीत कौर, जशनदीप कौर, मुकीम अहमद, आलिमा, मनराज, दामिनी, रिफा, अलीशाद, सहित विद्यार्थी थे।
विज्ञापन