{"_id":"56e822314f1c1bf13c8b4569","slug":"student-answer-sheets-home-taken-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पुस्तिका घर लेकर चली गई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पुस्तिका घर लेकर चली गई छात्रा
ब्यूरो/ पीलीभीत।
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में दूसरे दिन भी तमाम बच्चे रहे अनुपस्थित
बीएसए ने कई स्कूलों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया
परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन कक्षा छह की एक छात्रा उत्तर पुस्तिका घर लेकर चली गई। जानकारी पर छात्रा के घर से उत्तर पुस्तिका मंगाई गई।
जिले के 1806 परिषदीय स्कूलों में मंगलवार को उच्च प्राथमिक स्तर में चित्रकला, पुस्तक कला, गृहशिल्प और प्राथमिक स्तर में गणित, शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान दूसरे दिन भी बच्चों की संख्या कम रही। बीएसए अंबरीष यादव ने परिषदीय आदर्श विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय ललौरीखेड़ा, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पकड़िया नौगवां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों में काफी बच्चे अनुपस्थित मिले। इधर, शासनादेश के मुताबिक कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाएं ब्लाक और कक्षा छह की उत्तर पुस्तिकाएं संकुल स्तर पर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। बताते हैं कि कुछ स्थानों पर कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाएं ब्लाक स्तर पर जमा नहीं की जा रही हैं। इस संबंध में बीएसए ने बताया कि कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं को ब्लाक स्तर पर ही रखा जा रहा है। इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया जा चुका है। हालांकि उनके संज्ञान में ऐसा मामला नहीं आया है। मझोला। अमरिया ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल गिधौर में दूसरी पाली में गृहशिल्प की परीक्षा दे रही कक्षा छह की एक छात्रा उत्तरपुस्तिका लेकर घर चली गई। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके काफी देर बाद उत्तरपुस्तिका को छात्रा के घर से मंगवाया जा सका। इस संबंध में बीएसए ने बताया कि छात्रा के घर से उत्तर पुस्तिका मंगा ली गई है।