{"_id":"6a247a5e9ee5e267b80b5a67","slug":"strict-action-will-be-taken-against-school-vehicles-found-without-fitness-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-161227-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिना फिटनेस पकड़े जाने पर स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिना फिटनेस पकड़े जाने पर स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
छूटे स्कूली वाहनों को अवकाश से पहले फिटनेस के निर्देश
पीलीभीत। गर्मी की अवकाश के बाद जिले के निजी स्कूल खुलने से पहले नवागत एआरटीओ ने फिटनेस के लिए छूट गए वाहनों को लेकर स्कूल संचालकों को साफ निर्देश दिए। उन्होंने समय रहते वाहनों की विभाग से फिटनेस करवाने की बात कहते हुए संचालन के समय बिना फिटनेस वाहन पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिले में 107 निजी स्कूलों के 407 वाहन स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने के लिए संचालित होते है। पूर्व में कई बार अनफिट वाहनों से दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बाद पिछले माह परिवहन कार्यालय की ओर से स्कूली वाहनों के फिटनेस के लिए अभियान चलाया गया। जिले की लगभग वाहनों के फिटनेस के बाद उनको निगरानी पोर्टल पर दर्ज किया गया। जिले के लगभग 99.6 प्रतिशत वाहनों के फिटनेस की निगरानी की गयी। अब गर्मी की छुट्टियों के बाद जो स्कूल वाहन बढ़ाने वाले है।
उसको लेकर एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने साफ निर्देश जारी करते हुए कहा है कि स्कूलों के संचालन से पहले अपने वाहनों का फिटनेस विभाग से पूरा करा लिया जाए। अगर संचालन के बाद कोई स्कूली वाहन सड़क पर बिना फिटनेस मिलता है तो स्कूल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
--
बाहरी वाहन चलाने पर रहेगी पाबंदी
नवागत एआरटीओ सुशील कुमार मिज्ञा ने बताया जो भी स्कूल का वाहन है। वह संस्था या फिर संचालक के नाम होना चाहिए। अगर किसी स्कूल का वाहन का मालिक बाहरी व्यक्ति हुआ तो पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।