फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stress and addiction are making the youth heart patients

Pilibhit News: तनाव व नशे की आदत युवाओं को बना रही हृदय रोगी

Sun, 29 Sep 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Stress and addiction are making the youth heart patients
पीलीभीत का जिला चिकित्सालय। फाइल फोटो
पीलीभीत। अब तक हृदय रोग की समस्या अधिकतर 40 के पार के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन बढ़ती नशे की आदत व काम के तनाव के चलते इसने युवाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया है। नतीजतन आएदिन हार्ट अटैक से युवाओं की मृत्यु के मामले सामने आ रहे है। जिले में भी इसका असर देखा जा रहा है। यही कारण है कि रोजाना करीब चार से पांच युवा मरीज मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

देर रात तक जागने की आदत और पौष्टिक भोजन न करने से जहां लोगों की फिटनेस खराब हो रही है, वहीं मोटापे के साथ ब्लडप्रेशर-मधुमेह जैसी तमाम बीमारियों से वे पीड़ित हो रहे है। शुरुआत में लोगों को बेचैनी, घबराहट, पसीना आने की समस्या होती है। जिसे वे नजरअंदाज कर देते हैं, बाद में यही समस्या उन्हें हृदय रोगी बना देती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि 80 फीसदी 51 से 80 साल आयु वर्ग के हृदय रोगी यहां उपचार के लिए आते हैं। इसके अलावा 20 फीसदी मरीज युवा होते हैं। जो तनाव व नशे की आदत की वजह से हृदय से संबंधित बीमारियों से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
25 लाख की आबादी पर महज एक कॉर्डियोलॉजिस्ट
जिले की बात की जाए, तो यहां करीब 25 लाख आबादी है। पांच तहसीले हैं, जहां सीएचसी भी बनी हैं, बावजूद इसके पूरे जिले में महज एक कॉर्डियोलॉजिस्ट जिला मुख्यालय पर तैनात है। ऐसे में हृदय संबंधी कोई समस्या होने पर लोग जिला मुख्यालय या फिर हायर सेंटर के लिए जाते हैं।

-
ये रखें ध्यान तो नहीं होंगे परेशान
- 40 से 60 मिनट सुबह तेज गति से चलें।
- आधा घंटा रोजाना साइकिल चलाएं।
- तली सामग्री, चटपटा और बाजार का खाना कम खाएं।
- फल, हरी सब्जी, दाल का भरपूर प्रयोग करें।
- नशे वाले चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
--
हृदय रोग के एक चिकित्सक मेडिकल कॉलेज में बैठ रहे है। लगातार व्यवस्था को बेहतर बनाने को कोशिश है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
- संगीता अनेजा, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed