{"_id":"64d679c65c21e8cc9f03cb28","slug":"street-light-scam-salary-of-17-secretaries-to-be-recovered-rs-42-lakh-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2538-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट घोटाला : 17 सचिवों के वेतन वसूले जाएंगे 42 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट घोटाला : 17 सचिवों के वेतन वसूले जाएंगे 42 लाख रुपये
Fri, 11 Aug 2023 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नवागत डीपीआरओ ने जिले के चर्चित स्ट्रीट लाइट घोटाले के दोषियों से वसूली की कार्रवाई तेज कर दी है। दोषी पाए गए 66 ग्राम पंचायत सचिवों में से 17 को नोटिस जारी कर उनके वेतन से 42 लाख रुपये से अधिक की वसूली के निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित प्रधानों से भी इतनी ही धनराशि वसूली जाएगी।
ग्राम पंचायतों में एलईडी लाइटें लगाने के नाम पर सचिवों और प्रधानों ने लाखों का घोटाला किया था। जांच में 66 सचिव दोषी पाए गए थे। साथ ही प्रधानों की भी संलिप्तता उजागर हुई थी। डीएम ने सभी से वसूली के आदेश जारी किए थे, लेकिन संबंधित पटल के बाबू ने मामला दबा दिया। नवागत डीपीआरओ सतीश कुमार ने जब इस चर्चित मामले की जानकारी ली तो दंग रह गए।
इसके बाद उन्होंने घोटाले की धनराशि जमा न करने वाले सभी सचिवों के वेतन से रिकवरी के आदेश जारी कर दिए। डीपीआरओ के निर्देश पर पहले चरण में 17 सचिवों को आदेश जारी किया गया है। इन सचिवों से 42 लाख से अधिक की धनराशि उनके वेतन से वसूली जाएगी। आधी धनराशि ग्राम प्रधानों से वसूल की जाएगी। वेतन से वसूली के आदेश से सचिवों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
00
इन सचिवों से वसूली के जारी हुए आदेश
पूरनपुर के सचिव अवनीश कुमार, नूरुद्दीन, अतुल कुमार, ओमप्रकाश, राजकुमार, तुलाराम, भगवतसरन, राहुल पुष्कर, सुबोध कुमार, मरौरी के प्रकाशराम आर्या, सचिन कुमार, राजा तोमर, तौलेराम, बीसलपुर के राकेश शर्मा, जाकिर अली, सुरेश चंद्र और अमरिया ब्लॉक के रामप्रकाश से वेतन से वसूली के आदेश जारी किए गए हैं।
00
अभी 17 सचिवों को आदेश जारी किए गए हैं। इनके वेतन से वसूली की जाएगी। करीब 32 ग्राम विकास अधिकारियों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। किसी भी दशा में घपला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी