{"_id":"64f77800077352ad140cd164","slug":"street-light-scam-rs-5-lakh-to-be-recovered-from-three-gram-panchayats-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-3707-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट घोटाला : तीन ग्राम पंचायतों से वसूले जाएंगे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट घोटाला : तीन ग्राम पंचायतों से वसूले जाएंगे पांच लाख रुपये
Wed, 06 Sep 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। स्ट्रीट लाइट घोटाले में विकास खंड क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों से पांच लाख रुपये वसूले जाएंगे। जिला विकास अधिकारी की ओर से ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर दिया गया है। रकम की भरपाई ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान मिलकर करेंगे।
जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि स्ट्रीट लाइटें लगवाने के नाम पर पटनिया ग्राम पंचायत में 2.31 लाख, ग्राम पंचायत अहिरवाड़ा में 1.40 लाख और ग्राम पंंचायत बरसिया में 1.35 लाख रुपये के घोटाले की पुष्टि हुई है। इस रकम की भरपाई संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान मिलकर करेंगें। तीनों ग्राम पंचायतों में नोटिस पहुंच गए है।
नोटिस मिलने के बाद से ग्राम पंचायत अधिकारियों और प्रधानों में हड़कंप है। बताया जाता है कि इन ग्राम पंचायतों में बिना टेंडर के बेहद घटिया स्तर की स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मामला संज्ञान में आने पर जांच कराई थी। जिला विकास अधिकारी ने 23 अगस्त को तीन ग्राम पंचायतों को वसूली का नोटिस जारी किया, लेकिन विभागीय हीलाहवाली के चलते नोटिस अब ग्राम पंचायतों को भेजे गए हैं।