फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   stopped the bribe's car

विदाई के वक्त शोहदे ने दुल्हन की कार रोकी, जबरन ले जाने की कोशिश

Sun, 01 Mar 2020 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
stopped the bribe's car
पीलीभीत। विदाई के वक्त एक शोहदे ने साथियों संग पहुंचकर दुल्हन की कार रोक ली। उसको कार से उतारने की कोशिश की गई। ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। शिकायत के दो दिन बाद भी जहानाबाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिता ने सीओ से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शनिवार दोपहर पुलिस लाइन पहुंचकर सीओ को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि 27 फरवरी को उसकी बेटी की शादी थी। रात करीब आठ बजे बरात के साथ उनकी बेटी विदा हो रही थी। पिता का आरोप है कि उसी समय बरेली का एक युवक अपने साथियों के साथ उनके घर आ धमका। उसने दुल्हन की कार रोक ली। इसके बाद कार का दरवाजा खुलवाकर दुल्हन को जबरन बाहर निकालने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हो गए तो शोहदा उन्हें धमकी देकर भाग गए। उन्होंने मामले की उसी समय जहानाबाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस न तो मौके पर पहुंची, न ही अब तक उनकी शिकायत पर ठोस कदम उठाए। शोहदा अपने साथियों के साथ बेखौफ घूम रहा है। साथ ही उनको धमका भी रहा है। सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है। जहानाबाद इंस्पेक्टर को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed