{"_id":"5861591a4f1c1b8840eebfe6","slug":"stop-without-permission-to-set-up-self-help-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति स्वयं सहायता समूह गठित करने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति स्वयं सहायता समूह गठित करने पर रोक
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीओ ने बिना अनुमति स्वयं सहायता समूह गठित कर रहे कथित एनजीओ के कार्यकर्ताओं पर रोक लगा दी है। बीडीओ रिषीपाल सिंह के संज्ञान में आया कि एक एनजीओ के दो पदाधिकारी ब्लाक कार्यालय से बिना अनुमति लिए हुए गांव नगीपुर अखौला में स्वयं सहायता समूह गठित कर रहे हैं। बीडीओ ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाया और उनसे उनके एनजीओ से संबंधित आवश्यक कागजात मांगे। वे लोग कोई भी कागजात और परिचय पत्र नहीं दिखा सके। बीडीओ ने उन्हें निर्देशित किया है कि पहले वे लोग 27 दिसंबर को ब्लाक कार्यालय आकर अपने एनजीओ की वैधता से संबंधित कागजात दिखाएं। उससे पहले वे लोग स्वयं सहायता समूह न बनाएं। बीडीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन लोगों ने ब्लाक कार्यालय में बिना कागजात दिखाए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह बनाने का प्रयास किया तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन