फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stones were pelted on Hindu organization workers for stopping a tractor-trolley carrying cattle

Pilibhit News: गोवंश ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली रोकने पर हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं पर पथराव

Mon, 01 Jul 2024 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Stones were pelted on Hindu organization workers for stopping a tractor-trolley carrying cattle
कोतवाली गेट पर एकत्र हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता।स्रोत:कार्यकर्ता
पूरनपुर। हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं के ट्रैक्टर-ट्राॅली से दो गोवंश ले जा रहे लोगों को रोकने की कोशिश पर उसमें सवार लोगों ने पथराव कर दिया। सूचना पर एकत्र हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर गोवंश सहित ट्रैक्टर-ट्राॅली और दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि दो आरोपी ट्रैक्टर-ट्राॅली से कूद कर भाग गए।
विज्ञापन

मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि अमित के साथ शनिवार शाम को खेत देखने जा रहा था। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर दो गोवंश लेकर चार लोग जा रहे थे। आरोप है कि रोकने की कोशिश पर ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार लोगों ने उन पर पथराव किया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस को दी। कार्यकर्ताओं के सहयोग से घेराबंदी कर गोवंश सहित ट्रैक्टर-ट्राॅली और दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि दो ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार भाग गए। गोवंश को पकड़ने वालों में संजय मिश्रा, राकेश, अमित, दीपक पासवान, धनंजय मिश्र, गौरव, सूरज बाथम, कुमार अभिषेक आदि शामिल रहे। नगर चौकी इंचार्ज प्रद्युम्मन सिंंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed