फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stones in controversy over songs on DJ

Pilibhit News: डीजे पर गाने को लेकर हुए विवाद में चले पत्थर

Fri, 26 Apr 2024 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Stones in controversy over songs on DJ
मारपीट में पांच लोग हुए घायल, रात में ही पहुंची माधोटांडा पुलिस
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। डीजे पर मनचाहा गाने बजाने को लेकर हुए विवाद में जमकर ईंट-पत्थर चले। मौके पर भगदड़ मच गई। घटना में करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पर माधोटांडा पुलिस पहुंची। घायलों को सीएचसी लाया गया। बृहस्पतिवार को मामले में समझौते का प्रयास होता रहा।



मामला माधोटांडा क्षेत्र के दोदपुर गांव का है। बुधवार रात गांव के एक घर पर लगन का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे पर बज रहे गानों पर नृत्य हो रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने अपनी पसंद का गाने बजाने की फरमाइश की। जिसका वहां मौजूद दूसरे लोगों ने विरोध किया। इस बात को लेकर विवाद होने लगा।
विज्ञापन

कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हुई। कुछ देर में पत्थर चलने लगे। जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों के सिर और मुंह पर चोटें आई। सूचना पर आधी रात को पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रण कर घायलों को माधोटांडा सीएचसी लाकर उपचार कराया। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के लोग समझौता करने का प्रयास करते रहे। एसओ अचल कुमार ने बताया सभी आपस में रिश्तेदार थे। आपसी सहमति से समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed