फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   stone pelting on police

पुलिस और गांव वालों में मारपीट, ईंट पत्थर चले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
stone pelting on police
भीखमपुर गांव पहुंची फ़ोर्स - फोटो : AMAR UJALA
बिलसंडा। गश्त पर निकले सिपाहियों की गांव वालों से अनावश्यक बाहर घूमने के विवाद में कहासुनी हो गई। गांव वालों ने दोनों सिपाहियों को पीट दिया। सिपाहियों ने पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस चौकी से दो सिपाही मौके पर पहुंचे। दोनों ने बीच बचाव की कोशिश की तभी और गांव वाले इकट्ठा हो गए। भीड़ ने चारों सिपाहियों को जमकर पीटा। सिपाहियों को बिलसंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इंटगांव पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही निवेश शर्मा और वरुण कुमार देर रात 10:30 बजे गश्त पर भीखमपुर गांव से होते हुए आ गए थे। गांव के बाहर सड़क पर कुछ लोग अनावश्यक खड़े होकर बातें कर रहे थे। सिपाहियों ने उन्हें टोका और घर जाने को कहा तो वह भड़क गए और घर जाने से इनकार करने लगे। सिपाहियों से उनकी कहासुनी हो गई। तभी वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। सबने मिलकर सिपाहियों को मारा पीटा। किसी तरह जान बचाकर भागे सिपाहियों ने इंटगांव चौकी पर सूचना दी। पुलिस चौकी से सिपाही सोनवीर और रघुनाथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो भीड़ ने इन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। सिपाही रघुनाथ ने खेतों में भागकर जान बचाई। बाकी सिपाही वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। रघुनाथ की सूचना पर बिलसंडा, दियूरिया, बिसलपुर से फ़ोर्स बुलाई गई। सीओ लल्लन सिंह भी मौके पर पहुंचे। भीड़ भाग गई। पुलिस गांव के अंदर घुसी तो गांव वालों ने ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस पीछे हट गई। सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed