फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stone pelting between two groups

Pilibhit News: दो गुटों में जमकर पथराव

Sat, 12 Oct 2024 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two groups
पीलीभीत के स्टेशन चौराहे पर मार्ग पर पड़े ईट पत्थर ।स्रोत:व्यापारी
पीलीभीत। दो पक्षों में बृहस्पतिवार देर रात जमकर ईंट-पत्थर चले। करीब 20 मिनट तक पथराव होता रहा और पुलिस बेखबर रही। पथराव में दो लोग घायल हुए। अफरातफरी के बीच व्यापारी दुकान बंद कर भाग गए। बाद में सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


घटना शहर के स्टेशन चौराहे की है। यहां दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ता गया। कुछ ही देर में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। करीब 20 मिनट तक जमकर ईंट-पत्थर चले। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। व्यापारी घबरा गए। आनन फानन में दुकानें बंद कर घरों को निकल गए।
विज्ञापन

काफी देर बाद पुलिस और जीआरपी को घटना की भनक लगी। इसके बाद फोर्स मौके पर पहुंची और सख्ती कर विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ा। पथराव में दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। जिन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सुरक्षा के दावों की खुली पोल
शहर के व्यस्त चौराहे में शामिल स्टेशन चौराहे पर हर समय भीड़ रहती है। यात्रियों के अलावा शहर के लोगों का भी आना जाना रहता है। चौराहे पर दुकानें भी देर रात तक खुली रहती हैं। बृहस्पतिवार रात विवाद के बाद काफी देर तक पथराव होता रहा, लेकिन पुलिस नदारद रही। लोगों में दहशत देखी गई। कुछ ही देर में चौराहे पर सन्नाटा छा गया। हालांकि बाद में सुनगढ़ी पुलिस ने वहां पहुंचकर स्थिति को संभाला। ऐसे में यहां पुलिस के सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed