फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stocks at rice mills will be inspected; teams have been constituted.

Pilibhit News: राइस मिलों के स्टॉक की होगी जांच, गठित की गईं टीमें

Tue, 20 Oct 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Stocks at rice mills will be inspected; teams have been constituted.
पीलीभीत। बिलसंडा में राइस मिल पर बरेली से आए मंडी उपनिदेशक की कार्रवाई के बाद अब जिले की सभी राइस मिलों में स्टॉक की जांच कराई जाएगी। अनधिकृत भंडारण और निर्धारित मात्रा से अधिक धान व चावल का स्टॉक मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए तहसील से लेकर जिला स्तर तक मंडी परिषद की टीमें गठित कर दी गई हैं। अधिकारियों को स्टॉक का सत्यापन कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद 12 अक्तूबर से शुरू हुई है, लेकिन व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं आ पाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां खरीद की स्थिति संतोषजनक नहीं है। वहीं मंडियों में भी व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बीते दिनों पूरनपुर में औचक निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा को भी खामियां मिली थीं। इस पर खरीद एजेंसियों के साथ मंडी सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों से पूछा गया है कि धान खरीद की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित नहीं होने के पीछे क्या कारण हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि लापरवाही मिलने पर लिखित कार्रवाई की जाएगी। बिलसंडा स्थित वासुदेव इंडस्ट्रीज राइस मिल पर कार्रवाई के दौरान दो लाख रुपये जुर्माने समेत कुल 9.88 लाख रुपये जमा कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के उपनिदेशक प्रशासन मंडी की इस कार्रवाई के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। अब अन्य राइस मिलों में भी स्टॉक की जांच कर अनियमितताओं का पता लगाया जाएगा। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि टीमें तहसीलवार जांच करेंगी। जांच में अनधिकृत स्टॉक या निर्धारित मानकों के विपरीत भंडारण मिलने पर संबंधित मिल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed