फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stay away from stress.. prepare for the exam with time managment

तनाव से दूर रहें.. टाइम मैनेजेंट के साथ करें परीक्षा की तैयारी

Mon, 28 Feb 2022 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Stay away from stress.. prepare for the exam with time managment
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में अब बहुत कम समय बचा है। कोविड के चलते बंद रहेे स्कूल तो अब खुल गए हैं, लेकिन छात्रों पर परीक्षा का दबाव ज्यादा है। ऐसे में छात्र इस उलझन में फंसे हैं कि कम समय में सारे टॉपिक कैसे कवर करें। शिक्षकों का कहना है कि छात्र तनाव को हावी न होने दें और टाइम मैनेजमेंट के साथ तैयारी करें। नए टॉपिक के साथ रिवीजन पर ज्यादा ध्यान दें। न्यूमेरिकल सवालों को रटने के बजाए लिखकर याद करें। खान पान अच्छा रखें और पूरी नींद लें। नोट्स जरूर तैयार करें।
विज्ञापन

गणित में बड़े टॉपिक पर ज्यादा करें फोकस - ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के गणित विषय के शिक्षक राजकुमार कहते हैं कि गणित को लेकर छात्र ज्यादा दबाव महसूस करते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। पीसीएम ग्रुप के छात्रों के लिए गणित में सांख्यिकी, एरिया जैसे कई बड़े टॉपिक हैं। इससे हर साल सवाल भी पूछे जाते हैं।
विज्ञापन

छात्र बड़े टॉपिक पर कमांड बनाएं। गणित में फार्मूले बहुत महत्व रखते हैं। इनके बिना सवाल हल नहीं हो सकते, इसलिए रिवीजन ज्यादा करें। फार्मूूले लिखकर याद करें और उनसे मॉडल पेपर में दिए गए सवाल हल करें। गणित के सवालों के लिए सुबह का वक्त चुनें तो ज्यादा बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रटने के बजाय लिखकर याद करें फॉर्मूले - विज्ञान के शिक्षक राजेश पटेल के अनुसार परीक्षा में भले ही कम समय बचा हो लेकिन इतने समय में भी बेहतर तैयारी की जा सकती है। इसके लिए जरूरी है टाइम मैनेजमेंट। भौतिक विज्ञान की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, न्यूक्लियर फिजिक्स, लेंस जैसे कई बड़ी यूनिट हैं जिससे हर बार प्रश्न पूछे जाते हैं। छात्र लगातार प्रैक्टिस पर फोकस करें। इसमें न्यूमेरिकल सवाल भी पूछे जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि रटने के बजाए लिखकर सवाल याद किए जाएं। फार्मूलों से परिभाषाएं भी छात्र खुद बना सकते हैं।
छात्र इन बातों को रखें ध्यान
मॉडल पेपर हल करें- लगभग सभी विषयों में अमूमन देेख जाता है कि बड़े टॉपिक से जुड़े प्रश्न हर बार पूछे जाते हैं। इसके लिए छात्र ज्यादा से ज्यादा मॉडल पेपर हल करें। बोर्ड की वेबसाइट पर ये मॉडल पेपर छात्रों को मिल जाएंगे।
टाइम टेबल बनाकर करें पढ़ाई- बिना टाइम मैनेजमेंट के बेहतर तैयारी नहीं हो सकती। छात्रों को टाइम टेबल बनाकर तैयारी करनी चाहिए ताकि शरीर और दिमाग के बीच संतुुलन भी बना रहे। खानपान और पूरी नींद भी जरूरी है।

रिवीजन पर ज्यादा ध्यान दें- परीक्षा कोई भी हो रिवीजन बहुत जरूरी है। जो भी टॉपिक पढ़े हैं उनका लगातार रिवीजन करें। टॉपिक कवर होने के बाद आत्मविश्वास भी बढ़ता है। छात्र को हमेशा पूरी उत्तर पुस्तिका के माध्यम से पढ़ने के लिए 10 मिनट का अंतर रखना चाहिए।
मानसिक तनाव को भी रखें दूर- योग व मेडिटेशन को अपनाकर मानसिक रूप से फिट रखा जा सकता है। तनाव बिल्कुल हावी न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed