फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Statue of Shanidev was established in Bisalpur

Pilibhit News: बीसलपुर में हुई शनिदेव की प्रतिमा की स्थापना

Sat, 28 Jun 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Statue of Shanidev was established in Bisalpur
बीसलपुर में निकाली गई शनिदेव की शोभायात्रा संवाद
बीसलपुर। मोहल्ला दुबे के नवनिर्मित शनिदेव मंदिर में शनिवार को शनि देव की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना हुई। उससे पहले नगर में शनि देव की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


नवनिर्मित शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में सबसे आगे ठेले पर शनिदेव की प्रतिमा आकर्षक ढंग से सजाई गई थी। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से घूमने के बाद उसी मंदिर में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे।
विज्ञापन

उसके बाद पंडित हर्ष मिश्रा और अंश मिश्रा ने मंदिर में विधि विधान से प्रतिमा की स्थापना की। मौके पर मौजूद लोगों ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। व्यवस्था में दीपू, शिवा, अजय कुमार, विजय कुमार, मीरा देवी, वंदना देवी, कीर्ति कुमारी, अंजलि देवी और रामदास का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर हवन भी हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed