फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Statements recorded after the strictness of the commission

Pilibhit News: आयोग की सख्ती के बाद दर्ज किए बयान

Tue, 27 Aug 2024 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Statements recorded after the strictness of the commission
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में इलाज न मिलने से गर्भवती की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग की सख्ती के बाद डीएम की ओर से गठित टीम ने जांच शुरू करते हुए प्रकरण से जुड़े दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

शहर से सटे अलीगंज गांव की गर्भवती पूनम पांच मई को बेसुध हालत में परिजनों के साथ ई-रिक्शा से मेडिकल कॉलेज पहुंचीं थी। इसके बाद महिला अस्पताल में गेट पर खड़े रहने के बाद भी उपचार की व्यवस्था नहीं की गई। अस्पताल में ले जाने के बजाय कही और दिखाने की बात कहने के भी आरोप लगे थे।
विज्ञापन

चिकित्सक पर आईसीयू की व्यवस्था न होने का हवाला देकर टरकाने का आरोप लगाया गया था। निजी अस्पताल ले जाने पर भी इलाज नहीं मिला था। इलाज के अभाव में गर्भ में पल रहे बच्चे और गर्भवती की मौत हो गई थी। मामले की शिकायत के बाद मानवाधिकार आयोग की ओर से सख्ती करते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई। जिस पर डीएम ने टीम गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा, एसडीएम देवेंद्र सिंह व सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी को नामित किया गया। सोमवार को टीम ने प्रकरण से जुड़े चिकित्सक, कर्मचारियों के बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed