फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   state minister

पूरनपुर में दो नए ब्लाकों का जल्द होगा शिलान्यास

Tue, 05 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 05 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
state minister
वहीं गोप ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा हर गरीब, मजदूर व किसान को शासन की योजनाओं लाभ पहुंचना है। ओलावृष्टि और बारिश से फसलों के बर्बाद होने के बाद तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री ने राहत कोष से धनराशि जारी कर किसानों को राहत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को मनरेगा से अधिक से अधिक काम मिले इसके लिए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराने को प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने पूरनपुर विधायक पीतमराम की मांग पर पूरनपुर में प्रस्तावित माधोटांडा व गढ़वाखेड़ा में नए ब्लाकों का शिलायांस जल्द कराने की भी घोषणा की। इस मौके पर खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद, उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, विधायक हेमराज वर्मा, पीतमराम, भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम के तहत चयनित 21 ग्राम पंचायतों को टेबलेट, 500 मजदूरों को साइकिल, विकलांग को ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण और अलखथान निवासी किसान कृष्ण कुमार को सोलरपंप वितरित किया। यहां एसपी जेके शाही, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, मनरेगा उपायुक्त डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उपनिदेशक कृषि एके सिंह सहित कई अधिकारी कर्मचारी, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला बन गया सपा सम्मेलन
पीलीभीत। यूं तो गांधी स्टेडियम में मनरेगा और विकास कार्यों की कार्यशाला आयोजन था। इसमें सभी पार्टी के नेताओं को बुलाया गया था लेकिन कार्यशाला सरकारी कम और सपा का सम्मेलन अधिक नजर आई। मंच से राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद, विधायक हेमराज वर्मा, पीतमराम, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह सभी ने सपा सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए प्रधानों से 2017 के चुनाव के लिए अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग मांगा। इस पर कार्यशाला में पहुंचे भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने भी बाद में पत्रकारों से वार्ता कर आपत्ति जताई और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
डीआरडीए कर्मी जल्द होंगे शासकीय कर्मचारी
पीलीभीत। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद कुमार सिंह ने गोप ने कहा कि ग्राम्य विकास संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को जल्द शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए कुछ औपचारिकताएं पूर्ण कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। कार्यशाला के बाद वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

गांधी स्टेडियम स्थित अतिथि कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि गरीब और मजबूर के चेहरे पर खुशी लाना ही सबसे बड़ा काम है और समाजवादी पार्टी इस काम को प्राथमिकता से अंजाम दे रही है। उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र में किए गए सभी वादे सरकार ने तीन साल में ही पूरे कर दिए हैं। भाजपा के केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का मुकदमा लेने के बावत पूछने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। डीआरडीए कर्मियों को अब तक शासकीय कर्मचारी न बनाए जाने के बारे में जानकारी करने पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर सरकार गंभीर है और मंत्री स्तर की बैठक भी हो चुकी है। जल्द ही डीआरडीए कर्मियों को शासकीय कर्मचारी घोषित किए जाने की खुशखबरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed