{"_id":"d7d7e6e0d16776972e2ebd21f29d4ee5","slug":"state-level-competition-teams-selected-for-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीमें चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीमें चयनित
Pilibhit
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञान प्रशांत मेमोरियल बालिका इंटर कालेज के तत्वावधान में हुई मंडलीय स्केटिंग प्रतियोगिता अंडर 11, 14, 16 व 19 वर्ग की टीमों का चयन किया गया। चयनित टीमें प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में शनिवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सुखविंदर कौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसमें शाहजहांपुर, बदायूं व पीलीभीत के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान अंडर 11, 14, 16 व 19 वर्ग की टीमों का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में अनीता जोशी, राजेश कुमार शुक्ला, रितु अग्रिहोत्री, गंगाराम प्रेमी, प्रमोद पांडेय आदि शामिल रहे। शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि चयनित टीमें नौ अक्टूबर को गौतम बुद्ध नगर में होने वाली प्रदेशीय स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
इनका हुआ चयन
- अंडर 14 (बालक वर्ग): उत्कर्ष पांडेय शाहजहांपुर, सुधीर यादव, अजयप्रताप सिंह, सक्षम वार्ष्णेय (सभी बदायूं)।
- अंडर 11, 16 व 19: बादल माहेश्वरी, शिवम कुमार, अजीत कुमार सिंह, अग्रिम श्रीवास्तव, अजीम सैफी, अश्वनी कुमार सिंह, विवेक वार्ष्णेय (सभी बदायूं)।