फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Started uprooting disputed mine even before investigation

Pilibhit News: जांच होने से पहले ही उखाड़ना शुरू कर दिया विवादित खडंजा

Sun, 10 Dec 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Started uprooting disputed mine even before investigation
शाही में खोदा जा रहा खडंजा । स्रोत - ग्रामीण
अनियमितता में प्रधान के हो चुके हैं वित्तीय अधिकार सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। ललौरीखड़ा ब्लॉक के गांव शाही में शनिवार को ठेकेदार ने विवादित खड़ंजे को उखाड़ना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो कहा कि सीडीओ का आदेश है। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। विरोध के चलते ठेकेदार खड़ंजा नहीं उखाड़ सका।
ग्रामीणों ने शाही प्रधान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कहा गया था कि प्रधान ने गांव में बिना काम करवाए ही लाखों रुपये का गोलमाल कर लिया। यही नहीं मनरेगा में भी घपलेबाजी की गई। इस पर जांच में आरोप सही पाए जाने पर 23 सितंबर को उसके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन

इधर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने गांव में कार्यों की अंतिम जांच के लिए जिला विकास अधिकारी और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित दो लोगों की कमेटी गठित की। इसके लिए 25 नवंबर की तारीख लगी थी। उक्त तिथि पर टीम गांव नहीं पहुंची, इससे अंतिम जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद ठेकेदार ने विवादित उखाड़ना शुरू कर दिया। जिसको ग्रामीणों ने रुकवा दिया। इस संबंध में सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed