{"_id":"6a00e33a979495ff280b4e6a","slug":"stands-have-been-set-up-wherever-desired-in-the-city-causing-traffic-jams-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-159183-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर में जहां चाहा वहां बना लिया स्टैंड, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर में जहां चाहा वहां बना लिया स्टैंड, लग रहा जाम
विज्ञापन
शहर के असम चौराहे पर बीसलपुर मार्ग पर खड़े वाहन। संवाद
असम चौराहे और नौगवां पर रोजाना लग रहा तीन से चार बार जाम, ट्रैफिक पुलिस के पहरे के बाद नहीं हट सके स्टैंड
पीलीभीत। विभागीय अफसरों की सख्ती व दावों के बाद भी शहर के प्रमुख चौराहों से जाम को नहीं हटवाया जा सका है। इससे शहर के प्रमुख चौराहे पर दिन भर जाम की स्थिति बन रही है। सड़कों के दोनों ओर वाहन खड़े होने से मार्ग सकरा हो रहा है।
शहर के असम चौराहे, नौगवां और गौहनिया चौराहे पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। रोजाना करीब दस हजार से अधिक लोगों का आवागमन भी रहता है। इन प्रमुख चौराहे पर सड़क किनारे ईको, मैजिक, बसें आदि सवारी वाहन सड़क घेरकर अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। इससे यह हाईवे संकरे हो जाते हैं। जब भी कोई बड़ा वाहन यहां पर पहुंचता है, तो यहां पर जाम की स्थिति बनती है। इन चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी इन वाहनों को हटवाने में कोई दिलचस्पी नहीं ली जाती है। आलम यह है कि रोजाना करीब चार से पांच बार यहां पर जाम लगना एक आम बात है। इससे राहगीरों का दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संवाद
-- -- -- --
असम चौराहे पर हालत बेहद खराब, भारी वाहन निकलने पर परेशानी
शहर के असम चौराहा से पूरनपुर, शाहजहांपुर, बरेली आदि जगहों के भारी वाहन सहित अन्य छोटे वाहन निकलते है। इसमें पूरनपुर और बीसलपुर मार्ग पर एक साइड में ये वाहन चालक काबिज हैं। बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा होने से भारी वाहन आने पर यहां पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
-- -- --
चौराहे पर स्टैंड का संचालन नहीं होने दिया जा रहा है। इसको लेकर लगातार विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है। अब अभियान चलाकर इन स्टैंड को हटवाए जाने का काम किया जाएगा।- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।