फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stalled water supply of 10 localities restored on fourth day, relief received

Pilibhit News: 10 मोहल्लों की ठप पड़ी जलापूर्ति चौथे दिन हुई बहाल, मिली राहत

Fri, 10 Jan 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 10 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Stalled water supply of 10 localities restored on fourth day, relief received
पीलीभीत के मोहल्ला म​स्जिद पठानी में सही की जा रही पानी की लीकेज पाइप लाइन ।संवाद
पीलीभीत। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से ठप जलापूर्ति से परेशान 10 मोहल्ले के लोगों को चौथे दिन बृहस्पतिवार को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम ने लीकेज तलाश कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करा दी। देर शाम ट्रायल के बाद जलापूर्ति को बहाल भी कर दिया गया। शहर में इन दिनों बिजली के पुराने संसाधनों को बदलने का कार्य चल रहा है। इसके लिए खंभों के अलावा तार भी बदले जा रहे हैं।
चार दिन पूर्व नगर के बेनी चौधरी क्षेत्र में बिजली खंभा लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे थे। इस दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बेनी चौधरी के अलावा कोतवाली मार्ग समेत करीब 10 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर फाॅल्ट को तलाशा और मरम्मत कार्य शुरू किया। बृहस्पतिवार को पाइपलाइन की मरम्मत कर पालिका की टीम ने पहले ट्रायल किया। नगर पालिका जलकल प्रभारी तारिक ने बताया कि जलापूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका आस्था अग्रवाल ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रायल किया गया। इसके बाद जलापूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed