{"_id":"670985765a27ab499c060934","slug":"stage-play-of-laxman-shakti-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123881-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन
विज्ञापन
पूरनपुर के रामलीला मेला में राम-लक्षमण और विश्वामित्र संवाद लीला का मंचन करते कलाकार।स्रोत:नाट
बीसलपुर। नगर की ऐतिहासिक रामलीला मेले में शुक्रवार की शाम लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन हुआ।
लीला में दर्शाया गया कि रणभूमि में लक्ष्मण और मेघनाद का कई घंटे तक युद्ध हुआ। अंत में मेघनाद द्वारा छोड़े गए शक्ति बाण से लक्ष्मण अचेत हो गए। मेघनाद ने अचेत लक्ष्मण को उठाकर लंका ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें हिला तक नहीं सका। हनुमानजी, लक्ष्मण जी को उठाकर राम दल में ले गए।
मेघनाद लक्ष्मण को मृत मानकर खुश होता हुआ लंका पहुंंचा। लंका में खुशी मनाई जाने लगी। रावण भी काफी खुश हो गया। विभीषण के सुझाव पर हनुमान जी लंका से सुषेण वैद्य को ले आए। सुषेण वैद्य के कहने पर हनुमान रात में ही संजीवनी बूटी का पर्वत उठाकर ले आए। सुषेण वैद्य ने पर्वत से संजीवनी बूटी निकालकर लक्ष्मण को सुंघा दी। कुछ ही देर बात लक्ष्मण होश में आ गए।
लक्ष्मण के होश में आते ही राम दल में खुशी की लहर दौड़ गई। यहीं पर आज की लीला को विराम दे दिया गया। लीला का संचालन मनोज त्रिपाठी, अवधेश भट्ट और लकी मिश्रा ने रामायण की चौपाइयां, दोहे पढ़कर किया।
विज्ञापन
लीला में श्रीराम की भूमिका अनमोल शंखधार, लक्ष्मण की भूमिका अनमोल शर्मा, हनुमान की भूमिका आशीष तिवारी, मेघनाद की भूमिका रिंकू दुबे, सुषेण वैद्य की भूमिका अनिल कुमार, विभीषण की भूमिका मनोज तिवारी और रावण की भूमिका दिनेश रस्तोगी ने निभाई। रामलीला देखने के लिए आसपास के काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे मेले में कुंभकरण वध की लीला होगी।
--
पूरनपुर : अहिल्या उद्धार, श्रीराम-सीता के बीच मौन संवाद की लीला का मंचन
पूरनपुर। रामलीला मेले में राम के चरण स्पर्श से अहिल्या के उद्धार और फुलवारी में भगवान राम और सीता के बीच हुए मौन संवाद का मनोहारी मंचन देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। नाटक कंपनी के मालिक पंडित राधा कृष्ण राय ने बताया कि शनिवार को धनुष यज्ञ की लीला का मंचन होगा। संवाद