फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Staff of the Union Minister's district

केंद्रीय मंत्री के जिले में स्टाफ का टोटा

Tue, 27 Jun 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 27 Jun 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
 चिराग तले अंधेरा। यह कहावत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में एकदम फिट है। यहां की सांसद महिला एवं बाल विकास मंत्रालय होने के बावजूद जिले में स्टाफ की भारी कमी से है। इसमें सर्वाधिक कमी सुपरवाइजरों की है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से दूर करने का जिम्मा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का है। यहां की सांसद मेनका गांधी इस विभाग की केंद्रीय मंत्री है। बावजूद इसके विभाग बदहाली के आंसू बहा रहा है। जिले में स्टाफ का नियतन उन दिनों का है जब जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या 1712 थी। आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या बढ़कर 1960 हो गई है, लेकिन इसके सापेक्ष स्टाफ बढ़ने के बजाय घट गया है। पूर्व नियतन के अनुसार जिले में एक कार्यालय अधीक्षक, एक अन्वेषक सह संगणक, एक वरिष्ठ सहायक, एक चपरासी और दो कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त हैं। सीडीपीओ आठ के सापेक्ष छह हैं। सबसे ज्यादा कमी सुपरवाइजर (मुख्य सेविका) पद की है। जिले की आठों परियोजनाएं मिलाकर 66 मुख्य सेविकाएं होनी चाहिए, जिसके सापेक्ष मात्र 18 हैं। यानी 48 पद रिक्त हैं। एक सुपरवाइजर के पास तीन या चार पदों का अतिरिक्त चार्ज है। इसके अलावा 11 कनिष्ठ सहायकों के सापेक्ष मात्र एक कनिष्ठ और चार चालकों के सापेक्ष मात्र दो ही चालक हैं। 1738 के सापेक्ष 1655 कार्यकत्री हैं। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री 222 के सापेक्ष 198 है और 1739 के सापेक्ष 1636 सहायिकाएं हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed