फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stadium Trainees team won the final by 10 runs

Pilibhit News: स्टेडियम ट्रेनीज टीम ने 10 रनों से जीता फाइनल

Sun, 08 Mar 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 08 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Stadium Trainees team won the final by 10 runs
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गेंदबाजी करती ​खिलाड़ी स्रोत आयोजक
पीलीभीत। फिट इंडिया महिला सप्ताह के तहत शहर के गांधी स्टेडियम में रविवार को हुई महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने बाजी मारी। टीम ने स्टार क्लब को 10 रनों से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षक रत्ना यादव ने किया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में कई टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला स्टेडियम ट्रेनीज और स्टार क्लब क्रिकेट टीम के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

10 ओवर के इस मैच में स्टेडियम ट्रेनीज के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम का स्कोर 66 रनों तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्लब की टीम 56 रन ही बना सकी। इस तरह स्टेडियम की टीम ने 10 रन से मैच जीत लिया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर फुटबॉल कोच अविनाश शर्मा, हॉकी कोच प्रगति सिंह वेटलिफ्टिंग कोच महेश कुमार, स्विमिंग कोच दीपक विष्ट, बीनू गंगवार, गीता देवी आदि मौजूद रहीं।

क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गेंदबाजी करती खिलाड़ी स्रोत आयोजक

क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गेंदबाजी करती खिलाड़ी स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed