फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stabbed with a knife with the intention of killing the young man

Pilibhit News: युवक पर जान से मारने की नीयत से चाकू से किया वार

Thu, 28 Nov 2024 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Stabbed with a knife with the intention of killing the young man
पूरनपुर। दुकान पर मोबाइल खरीद रहे युवक पर दो युवकों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। आरोप है कि शिकायत करने पर परिजनों ने घायल युवक के चाचा को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना नगर के जूनियर हाईस्कूल वाली गली की है। गांव मुरादपुर निवासी बबलदीप कौर ने बताया कि उसका भाई गगनदीप सिंह मोबाइल खरीदने के लिए दुकान पर गया था। इस दौरान घुंघचाई थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी गुरबाज सिंह अपने साथी के साथ वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद दोनों आरोपी भाग गए। हमले की जानकारी उसने अपने चाचा को मोबाइल पर दी। चाचा ने मोबाइल के जरिये आरोपी के घर पर शिकायत की तो आरोपी की बहन पवनदीप कौर ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed