फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SSB jawans caught Nepali man with gunpowder in Pilibhit

Pilibhit: एसएसबी के जवानों ने बारूद के साथ नेपाली युवक को दबोचा, माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 25 Nov 2023 01:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 01:33 PM IST
सार

एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान नेपाली युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से गंधक-पोटाश बरामद हुई। बताया जाता है कि गंधक पोटाश का वन्यजीवों के शिकार में प्रयोग किया जाता है। 

विज्ञापन
SSB jawans caught Nepali man with gunpowder in Pilibhit
एसएसबी के जवानों ने पुलिस के हवाले किया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा के जंगल क्षेत्रों में अवैध गतिविधियां रोकने के दावों के बीच शुक्रवार को एक नेपाली युवक को एसएसबी के जवानों ने पकड़ लिया। उसके पास से तीन सौ ग्राम गंधक और ढाई सौ ग्राम पोटाश बरामद हुई। एसएसबी की ओर माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गंधक पोटाश का वन्यजीवों के शिकार में प्रयोग किया जाता है। 

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र का इलाका बीहड़ है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का जंगल होने से अवैध गतिविधियों हावी रहती हैं। हाल ही में नेपाल की शाही सेना ने दो भारतीय शिकारियों को साइबेरियन पक्षियों के साथ पकड़ था। इसके बाद पीटीआर प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाने का दावा किया था। शुक्रवार को नौजल्हा एसएसबी के जवानों ने सूचना के बाद एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: इस यूट्यूबर को मिली धमकी, पूर्व कर्मचारी ने मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी; 26 मिलियन हैं फॉलोअर

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
स्कूटी सवार नेपाली युवक जवानों को देख भागने लगा था। पकड़ने के बाद तलाशी लेने पर उसके पास से तीन सौ ग्राम गंधक और ढाई सौ ग्राम पोटाश बरामद हुई। मामले में एसएसबी उपनिरीक्षक तूलु चंद राय की ओर से माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

बताया जा रहा है कि गंधक पोटाश का गोला बनाकर वन्यजीवों के शिकार में प्रयोग किया जाता है। पूरी कार्रवाई की नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मियों को भनक तक नहीं लग सकी। एसओ अचल कुमार ने बताया कि एसएसबी द्वारा पकड़े गए नेपाल के जिला कंचनपुर के सुंदरनगर निवासी जनक साह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed