फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SSB jawan died during treatment

Pilibhit News: एसएसबी जवान की उपचार के दौरान मौत

Wed, 04 Sep 2024 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
SSB jawan died during treatment
पीलीभीत। तीन दिन पूर्व अचानक हालत बिगड़ने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए एसएसबी जवान की बुधवार को मौत हो गई। इस पर अफसर हेडक्वार्टर पहुंचे। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत शहर में स्थित एसएसबी के डीआईजी कार्यालय में तैनात जवान संतोष कुमार बोरा (35) मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे। दो साल पूर्व उनकी शहर में तैनाती हुई थी। वह अपनी पत्नी और दस वर्षीय पुत्र के साथ सरकारी आवास पर रह रहे थे। तीन दिन पूर्व अचानक तबीयत खराब होने के बाद जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह जवान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही हेड क्वार्टर के जवान और अफसर अस्पताल पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी गई।
00
फूड प्वाइजनिंग से मौत की चर्चा
एसएसबी जवान की मौत के बाद उनकी फूड प्वाइजनिंग से हालत बिगड़ने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व फूड प्वाइजनिंग के बाद करीब 12 एसएसबी जवानों की तबीयत बिगड़ गई थी। इसमें हालत गंभीर होने पर संतोष कुमार बोरा को निजी अस्पताल भेजा गया था। अब भी कई जवान अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं। हालांकि एसएसबी के अफसर इस बात से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed