फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sriyte expressed fury at Islamia intervention

शरीयते इस्लामिया के हस्तक्षेप पर व्यक्त किया रोष

Sun, 23 Oct 2016 10:48 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Sun, 23 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
तंजीम आइम्मये मसाजिद और दारुल उलूम मुफ्ती आजम की बैठक में शरीयते इस्लामिया में हस्तक्षेप पर रोष व्यक्त किया गया। बैठकों में उलमा, हुफ्फाज और इमामों ने विचार रखे। 
विज्ञापन

दारुल उलूम मुफ्ती-ए-आजमे हिंद में मौलाना शेर मोहम्मद ने उलमा, हुफ्फाज और इमामों की बैठक बुलाई। बैठक में कहा गया कि शरीयते इस्लामिया में हस्तक्षेप पर केंद्र सरकार बाज आए। इस्लाम में किसी कानून बदलने की कोशिश न की जाए। चाहें तीन तलाक या अन्य कोई दीनी मामला हो। बैठक में कहा गया कि इस्लाम में कानून है कि अगर किसी को एक वक्त में तीन तलाक दी है तो तलाक हो जाएगी। इस्लाम के कानून पंद्रह सौ साल पहले बने हेैं। इसमें बदलाव किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं होगा। बैठक में मौलाना जावेद, हाफिज कमर नूरी, मौलाना ताहिर, हाफिज असलम नूरी, हाफिज जकी खां, रफीक, कारी हसन आदि थे।
विज्ञापन

तंजीम आइम्मये मसाहिद की मदरसा हनफिया दारुल किरात में हुई बैठक में तीन तलाक मसले पर बयानबाजी की निंदा की गई। बैठक में कहा गया कि शरीयत कानून काफी पहले का है। एक साथ तीन तलाक पर तलाक माना जाएगा। दखलअंदाजी किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं होगी। बैठक में हाफिज मोहम्मद उस्मान, हाफिज शाकिर, रफीक अहमद आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरपुरकलां। मदरसा नूरल इस्लाम में हुई बैठक में जामा मस्जिद के इमाम कारी रिजवान खलीली ने कहा कि केंद्र सरकार का हल्फनामा मुस्लिम पर्सनल ला पर सरकार की ओर से बड़ा हमला है। केंद्र के रवैया को मुसलमान बर्दास्त नहीं करेंगे। केंद्र सरकार, केंद्रीय कानून आयोग का तीन तलाक के मामले में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं बर्दास्त किया जाएगा। बैठक से पहले टीटीएस गु्रप ने मदरसा के तीस विद्यार्थियों को कुरान पाक निशुल्क बांटा। ग्रुप के अध्यक्ष मीनू बरकाती ने हर महीने तीस गरीब बच्चों को कुरान देने की घोषणा की। बैठक में मौलाना नफीस अख्तर, उवैस खां, खुर्शीद, शाहरुख खां, बिल्लू, अमानत खां, इलियास खां, सोनू खां, रहीम बेग आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed