{"_id":"64d678b462426061bb048acb","slug":"spraying-of-insecticide-to-prevent-dengue-malaria-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-2533-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए कीटनाशक का कराया छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए कीटनाशक का कराया छिड़काव
Fri, 11 Aug 2023 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर 25 में दवा का छिड़काव कराते सभासद । संवाद
पीलीभीत। डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए शहर के कुंवरगढ़, पूरनमल, गोपाल सिंह, इनायतगंज, गफ्फारखां आदि मोहल्लों में कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। रोजाना दोपहर बाद से मोहल्लों में प्रत्येक गली में पहुंचकर पालिका कर्मचारी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करेंगे।
पिछले दिनों संचारी रोग से बचाव संबंधी कार्यशाला नगर पालिका कार्यालय में आयोजित की गई थी। इसमें मलेरिया और यूनिसेफ के अधिकारी मौजूद रहे थे। कार्यशाला में गर्मी, बारिश और बदलते मौसम में संचारी रोग फैलने के साथ ही डेंगू और मलेरिया से बचाव पर चर्चा की गई थी। मोहल्लों में कीटनाशक का स्प्रे कराने, दवा उपलब्ध करने पर भी चर्चा हुई थी। सभासद साकेत सक्सेना ने बताया कि मोहल्ला कुंवरगढ़, पूरनमल, गोपाल सिंह, इनायत गंज और मोहल्ला गफ्फार खां की गलियों में कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है।