फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sport

दस करोड़ की लागत से मझोला मेें बनेगा स्टेडियम

Wed, 18 Sep 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
sport
पीलीभीत/ मझोला। मझोला में खेलो इंडिया खेलो योजना के तहत 10 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपल खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने इसका प्रस्ताव बनाकर प्रांतीय रक्षक दल/विकास दल एवं युवा कल्याण के महानिदेशक को भेजा है। यदि सब कुठ ठीक-ठाक रहा तो मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड बार्डर के समीप स्थित मझोला कस्बे की आबादी करीब 13 हजार है। इस कस्बे की कई खेल प्रतिभाएं अब तक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं, लेकिन खेल गांव कहे जाने वाले इस कस्बे में लंबे अरसे से एक अदद स्टेडियम की मांग वर्षों से चली आ रही थी। लोगों की जुनूनी मांग को लेकर अमर उजाला द्वारा भी कई बार खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की गईं। इसके बाद खेलो इंडिया खेलो योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिधौर में मल्टीपल खेल स्टेडियम बनाने को तीन एकड़ भूमि का चिंहित किया गया। इसका प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेजा गया। इसके बाद तत्कालीन डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देश पर 13 फरवरी को आवंटित भूमि की नापजोख की गई, लेकिन बीच में लोकसभा चुनाव आने की इस गति थम गई थी।
विज्ञापन

इधर अब मझोलावासियों की उम्मीद रंग लाती दिख रही है। जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत गिधौर में युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तातंरित भूमि पर मल्टीपल खेल स्टेडियम का निर्माण कराने को प्रस्ताव बनाकर निदेशक प्रांतीय रक्षक दल/ विकास दल एवं युवा कल्याण को भेज दिया गया है। इसके तहत स्टेडियम में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत बैडमिंटन, बालीवॉल, जूडो, रेसलिंग, हैंडबाल, कबड्डी कोर्ट समेत अन्य सुविधायुक्त मल्टीपरपज हाल बनाया जाएगा। यदि भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो जल्द ही मल्टीपल खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मझोला में मल्टीपल स्टेडियम बनने पर खिलाडियों को एक मंच मिल जाएगा। जिससे वह प्रदेश और देश में अपना नाम रोशन कर सकेेंगे। - गगनदीप सिंह, खिलाड़ी

लंबे अरसे से क्षेत्र में एक अदद स्टेडियम की कमी महसूस की जा रही थी। यहां से कई अच्छे खिलाड़ी देश-दुनिया में नाम रोशन कर रहे है। अब अन्य प्रतिभाओं को भी निखरने का मौका मिल सकेगा।

-त्रिमोहन कुमार, खिलाड़ी

ग्राम पंचायत गिधौर में मल्टी परपज स्टेडियम बनाने को लेकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से डीपीआर तैयार करवाई गई थी। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
-वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed