{"_id":"92de9c89fe14c6a0edf26f817923e19f","slug":"sport-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बग्घा 54 बी टीम ने राजा कप पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बग्घा 54 बी टीम ने राजा कप पर किया कब्जा
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया की राजा कॉलोनी स्थित संजय गांधी स्टेडियम में 18 जनवरी से राजा कप क्र्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच खालसा क्लब व बग्घा 54 बी टीम के बीच खेला गया। खालसा क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में बग्घा 54 टीम के खिलाड़ियों ने धुंआधार बल्लेबाजी कर 177 रन जुटाए। बग्घा टीम की ओर से 29 बालों पर 60 रन की पारी खेली गई। जवाब में खालसा क्लब के खिलाड़ी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम मात्र 85 रन बनाकर आल आउट हो गई।
बग्घा 54 ने 92 रनों से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। समापन पर डॉ. पूनम गंगवार ने विजेता टीम को ट्राफी और डॉ. डीके गंगवार ने उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार दिया। संतोष मैन ऑफ द मैच, दिलीप मैन ऑफ द सीरीज घोषित किए गए। मैच के अंपायर पार्थ सारथी मंडल और मृनाल सरकार को भी पुरस्कृत किया गया।