{"_id":"6a54e2b3da1988f7bbabfe90e2b1c4f4","slug":"sport-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल खिलाड़ियों को किया सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल खिलाड़ियों को किया सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सभागार में बुधवार को हुए एक समारोह में गोवा में दिसंबर माह में हुई राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में यूपी टीम की ओर से शामिल होने वाली फुटबाल खिलाड़ी एकता और नेहा को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैय्या आरिफ ने दोनों फुटबाल खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दोनों ही वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं और आपस में सगी बहनें भी हैं। वह टीम मैनेजर गीता जोशी के नेतृत्व में गोवा गई थी। इस मौके पर जिला पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन