{"_id":"64bd7313cc5bae203005d0e8","slug":"spokesperson-caught-teaching-tuition-manager-suspended-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1540-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्यूशन पढ़ाते पकड़ा प्रवक्ता, प्रबंधक ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्यूशन पढ़ाते पकड़ा प्रवक्ता, प्रबंधक ने किया निलंबित
Mon, 24 Jul 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। एसआरएम इंटर कॉलेज की प्रबंधक शशि जायसवाल ने ट्यूशन पढ़ाने के आरोप में जीव विज्ञान प्रवक्ता अरविंद पाल को निलंबित कर दिया है। शनिवार को प्रबंधक ने उनके आवास पर छापा मारा तो 250 विद्यार्थी ट्यूशन पढ़ते मिले।
नगरपालिका परिषद अध्यक्ष शशि जायसवाल ने बताया कि नगर पालिका से संंचालित एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक जब उन्होंने कार्यभार संभाला था, तभी सभी प्रवक्ताओं और शिक्षकों को किसी भी हाल में ट्यूशन न पढ़ाने की हिदायत दी थी। बावजूद इसके जीव विज्ञान प्रवक्ता अरविंद पाल अपने आवास पर विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ाते रहे।
शनिवार को सूचना मिलने पर प्रबंधक ने उनके आवास पर छापा मारा। उस समय कॉलेज के लगभग 250 विद्यार्थी ट्यूशन पढ़ रहे थे। प्रबंधक के पूछने पर विद्यार्थियों ने बताया कि उनसे 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से ट्यूशन फीस ली जाती है। जीव विज्ञान प्रवक्ता गृहपरीक्षा में फेल करने और बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल में कम नंबर दिलाने की धमकी देकर उन्हें ट्यूशन पढ़ने के लिए मजबूर करते हैं।
विज्ञापन
प्रबंधक ने इस बाबत प्रवक्ता अरविंद पाल से पूछा तो वह विद्यार्थियों के आरोप का कोई जवाब नहीं दे सके। इसके बाद प्रबंधक ने कॉलेज पहुंचकर प्रवक्ता का निलंबन आदेश तैयार कराया और प्रधानाचार्य रामप्रताप गंगवार के माध्यम से प्रवक्ता को रिसीव करा दिया। प्रबंधक ने बताया कि प्रवक्ता का जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। प्रबंधक ने इस कार्रवाई की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दे दी है।