{"_id":"0917d178f99ecf32323d6d1ac56a4bcd","slug":"special-secretary-home-to-the-state-of-nutrition-mission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सचिव गृह ने जाना पोषण मिशन का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सचिव गृह ने जाना पोषण मिशन का हाल
पीलीभीत।
Updated Sat, 16 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोषण मिशन के तहत जिले के नोडल अधिकारी नामित गए प्रमुख सचिव गृह डॉ. सरोज
विज्ञापन
कुमार ने शनिवार को बिलगवां गांव पहुंचकर कुपोषण की स्थिति देखी और
अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना की समीक्षा की।
प्रमुख सचिव शनिवार को सुबह आठ बजे पीलीभीत पहुंचे। यहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शहर से सटे डीएम द्वारा गोद लिए गांव बिलगवां पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों को मिलने वाले पोषाहार की जानकारी ली। इसके बाद कुपोषित बच्चों स्थिति और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को पोषण मिशन की जानकारी देते हुए सभी से साफ सफाई रखने और पौष्टिक आहार लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम जो भी करते हैं अपने बच्चों के लिए करते हैं और जब हमारे बच्चे और उनकी माताएं ही स्वास्थ्य नहीं होगी तो हमारी आने वाली पीढ़ी कैसे सुधरेगी। इस दौरान उन्होंने एनएएम से टीकाकरण की जानकारी ली और चौपाल में मौजूद महिलाओं से उनके गांव आने की जानकारी भी ली। चौपाल में पोषण मिशन से जुड़े विभागों के अधिकारियों ने भी अपनी योजनाएं बताई। गांव में निरीक्षण व चौपाल के बाद दोपहर को उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ओएन सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि पोषण मिशन का मूल विभाग बाल विकास है लेकिन स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी को समन्वय से गंभीरता पूर्वक इस पर काम करना है। निरीक्षण और बैठक में डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, सीएमओ डॉ. ओम चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, अधिशासी अभियंता, सीडीपीओ मीना राठौर, जिला सूचना अधिकारी अर्चना सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।