{"_id":"5a1eaa9d4f1c1bc8678beab5","slug":"speaking-of-good-mornings-the-woman-spokesman-slapped-the-student-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड मार्निंग बोलने पर महिला प्रवक्ता ने छात्रा को जड़ा थप्पड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड मार्निंग बोलने पर महिला प्रवक्ता ने छात्रा को जड़ा थप्पड़, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
कालेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला प्रवक्ता ने हूटिंग करने का लगाया आरोप
शहर के उपाधि महाविद्यालय का मामला
उपाधि महाविद्यालय में एक छात्रा द्वारा गुडमार्निंग बोलने पर महिला प्रवक्ता ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। प्रवक्ता का आरोप था कि छात्रा उनकी हूटिंग कर रही थी। मामले की जानकारी पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि प्राचार्य के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत करा दिया गया।
उपाधि महाविद्यालय में घटना बुधवार अपराह्न करीब 11 बजे के आसपास हुई। महाविद्यालय की प्रवक्ता साधना अग्रवाल ने एक अन्य प्रवक्ता के पास से गुजरने पर उन्हें गुडमार्निंग बोला। इस बीच नजदीक से गुजर रही बीए की छात्रा मानसी ने प्रवक्ता को गुडमार्निग बोल दिया। आरोप है कि प्रवक्ता ने छात्रा पर हूटिंग का आरोप लगाते हुए उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। प्रवक्ता का कहना था कि छात्रा को जब हूटिंग न करने की हिदायत दी गई तो उसने अभद्र भाषा प्रयोग किया। जबकि छात्रा का कहना था कि प्रवक्ता ने किसी अन्य को गुडमार्निंग बोला था, उसे लगा कि प्रवक्ता ने उसे गुडमार्निग बोला है इसीलिए उसने सम्मानजनक तरीके गुडमार्निंग बोल दिया। इसी बात से खफा होकर उन्होंने थप्पड़ मार दिया। मामले की जानकारी पर छात्र नेता हितेश वर्मा समेत कई अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने प्रवक्ता से मिलकर घटना पर नाराजगी जताते हुए विरोध जताया। छात्र नेता ने आरोप लगाया कि जब प्रवक्ता से इस बाबत पूछा गया तो वह भड़क उठी और छात्रा को महाविद्यालय से निकलवाने की धमकी देने लगी। इस पर मौजूद छात्र भड़क उठे और शोरशराबा करने लगे। प्रवक्ता साधना अग्रवाल छात्रा को लेकर प्राचार्य कक्ष में पहुंची। पीछे से छात्र नेता समेत अन्य छात्र भी पहुंच गए। प्राचार्य ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं। छात्र नेता हितेश का कहना था कि प्रवक्ता ने छात्रा को गलती न होने के बावजूद थप्पड़ मारा है। किसी भी विद्यार्थी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर प्राचार्य डॉ. आरएस मिश्र व छात्र नेता के बीच मामूली नोकझोंक भी हो गई। हालांकि प्राचार्य के हस्तक्षेप के बाद मामला कुछ देर बाद शांत हो गया। विरोध जताने वालों में छात्र नेता फईम अंसारी, गुंजन सक्सेना, हिमांशु, शिवम, श्रीप्रकाश, आलम आदि शामिल रहे।
छात्रा ने बेतुके ढंग से बोला था गुडमार्निंग
छात्रा द्वारा बेतुके ढंग से गुडमार्निंग बोलने के बाबत जब पूछा तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। डांटने पर छात्रा अभद्रता पर उतर गई। मामले से प्राचार्य को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
साधना अग्रवाल, प्रवक्ता
छात्रा ने अपनी गलती स्वीकारी
यह मामला मेरे समक्ष आया था। प्रवक्ता साधना द्वारा किसी अन्य प्रवक्ता को गुडमार्निंग बोला गया था, बीच में छात्रा ने गुडमार्ऩिग बोल दिया। गलतफहमी के चलते ऐसा हुआ। फिलहाल छात्रा ने अपनी गलती स्वीकार की है।
डॉ. आरएस मिश्र, प्राचार्य, उपाधि महाविद्यालय