फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP visit in police stations

फरियादी से बेवजह न लगवाएं चक्कर, अपराधियों पर कसें शिकंजा: एसपी

Wed, 24 Jun 2020 07:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
SP visit in police stations
पीलीभीत। मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई करने के बाद सोमवार रात को एसपी ने सदर सर्किल के तीनों थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्षों को फरियादियों की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने में तेजी लाने के निर्देश दिए। यूपी 112 के पुलिसकर्मियों से भी ड्यूटी संबंधी सवाल किए।
विज्ञापन

जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी जयप्रकाश थाना पुलिस को एक्टिव करने में जुटे हैं। इसे लेकर वह लगातार थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। सोमवार देर शाम एसपी शहर में पैदल गश्त पर निकले थे। इस दौरान बिना मास्क लगाए मिले 158 लोगों से जुर्माना वसूल किया गया था। देर रात एसपी ने सदर सर्किल के अमरिया, जहानाबाद और न्यूरिया थानों का निरीक्षण किया। वहां मैस, हवालात, शस्त्रागार, मालखाना, बैरक और शौचालय की व्यवस्थाओं को देखा। थाना परिसर का भ्रमण करने पर गंदगी मिली तो नाराजगी जताते हुए सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। आईजीआरएस और महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंक, वाहन चेकिंग, पैदल गश्त में गंभीरता बरती जाए। इस दौरान यूपी 112 के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से जुड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed