{"_id":"5fad82bf8ebc3e9bb02ff01d","slug":"sp-leaders-aligations-to-government-pilibhit-news-bly426756623","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पीड़ितों को न्याय दिलाना गुनाह तो एक नहीं एक हजार मुकदमे झेलने को तैयार सपाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पीड़ितों को न्याय दिलाना गुनाह तो एक नहीं एक हजार मुकदमे झेलने को तैयार सपाई’
विज्ञापन
सपा कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद व अन्य नेता।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि यदि पीड़ितों को न्याय दिलाना और उनकी आवाज उठाना गुनाह है तो सपा के नेता और कार्यकर्ता एक नहीं, बल्कि एक हजार मुकदमे झेलने को तैयार हैं। दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने को उसके परिजनों से मिलने पर प्रशासन ने सत्ता पक्ष के इशारे पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज करा दिया, जबकि वहां सत्ता पक्ष के भी कई नेताओं की भीड़ जमा थी, उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
बृहस्पतिवार को सपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि अभी बिहार और अन्य जगहों पर हुए चुनावों में भाजपा का चेहरा सामने आया है। चुनाव में किस कदर लोकतंत्र का गला घोंटा गया है यह जनता बखूबी जानती है। जिले में धान खरीद के नाम पर सरकार की नाक के नीचे ही किसानों को लूटा जा रहा है। किसानों की समस्या को लेकर धरना दिया गया था। उसके बाद कचहरी प्रांगण में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया था।
कचहरी प्रांगण को निजी संपत्ति मानकर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह सब कुछ जनता का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा आदि मौजूद रहे।