{"_id":"da391fbc3971256dc1e3f29c21f194e4","slug":"sp-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने कचहरी पहुंचकर परखी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने कचहरी पहुंचकर परखी सुरक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की दोपहर करीब 12.30 बजे एसपी जेके शाही भारी पुलिस फोर्स के साथ कचहरी परिसर पहुंचे और परिसर में घूम कर सुरक्षा व्यवस्था परखी और संवदेनशील स्थानों को चिन्हित किया। एसपी के अचानक बड़ी संख्या में पुलिस के साथ पहुंचने से वादकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान साइकिल स्टैंड के पास मेटल डिटेक्टर लगे होने पर कुछ वकीलों ने आपत्ति जताई और उसे टनकपुर हाइवे की ओर स्थित मेन गेट पर लगाने का सुझाव दिया। वकीलों का तर्क था कि मेन गेट से घुसने के बाद अपराधी कचहरी परिसर में चारों ओर जा सकता है। कचहरी परिसर में पुलिस चौकी खोले जाने के लिए भवन व करीब छह संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित किए। एसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कचहरी परिसर में शीघ्र ही स्थायी पुलिस चौकी खोली जाएगी।
विज्ञापन