फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP got one sided Muslim votes in Sherpur Kalan

Pilibhit News: शेरपुरकलां में सपा ने झटके एकतरफा मुस्लिम वोट

Fri, 07 Jun 2024 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
SP got one sided Muslim votes in Sherpur Kalan
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव में इस बार सपा ने मुस्लिम मतों में जमकर सेंधमारी की। बहेड़ी में जहां सपा को अच्छे मत मिले और भाजपा की हार हुई तो वहीं शेरपुरकलां में भी भाजपा और बसपा पिछड़ गईं। सपा को एकतरफा मत मिले। भाजपा यहां एक बूथ को छोड़कर किसी पर भी सौ वोट भी प्राप्त नहीं कर सकी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बहेड़ी को छोड़कर अन्य विधानसभा क्षेत्रों में काफी अच्छे मत हासिल किए तो सपा ने भी पूरा जोर लगाते हुए मतों में सेंधमारी की। यदि बात पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव शेरपुरकलां की जाए तो यहां पर लग रहा था कि बसपा के अनीस अहमद खां मुस्लिम मतों में सेंधमारी कर लेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

गांव के सभी 11 बूथों पर सपा के भगवतसरन गंगवार ने एकतरफा मतों को हासिल किया। यहां कुल 14700 मतदाता थे। जिसमें 11 बूथों पर 9200 मत पड़े। इसमें सपा को ही 8013 मत मिले। दूसरे स्थान पर भाजपा रही। उसे 720 मतों से संतोष करना पड़ा जबकि बसपा को 347 मत ही मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सिर्फ पजाबा बूथ पर भाजपा को सबसे अधिक 284, बसपा को 173 और सपा को दस मत मिले। सिर्फ यहां सपा पीछे रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed