फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP for the name of the government The dismissed ministers'

‘सपा सरकार में नाम के लिए  बर्खास्त होते हैं मंत्री’

Sat, 09 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 09 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
SP for the name of the government The dismissed ministers'
स्वागत - फोटो : pilibhit, beureu
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक/ विरोध प्रदर्शन प्रदेश प्रमुख सुनील भराला ने कहा कि सपा सरकार में दोषी मंत्री/ विधायक को बर्खास्त तो कर दिया जाता है, लेकिन पैसा लेकर फिर से शामिल कर लिया जाता है। सपा सरकार में अब तक 1140 पुलिस कर्मी अपनी जान गवां चुके हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है।  
विज्ञापन

बल्लभ नगर कॉलोनी स्थित हाल ही में भाजपा में शामिल हुए बुद्धसेन वर्मा के आवास पर उनके अभिनंदन कार्यक्रम में आए श्री भराला ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराध का बोलबाला है। मजबूर होकर की भाजपा को प्रदेश की चरमराई कानून व्यवस्था के विरोध में थाना घेरों विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। नौ जुलाई से शुरू किए गए इस प्रदर्शन में पिछले दो दिनों में पूरे प्रदेश में 96 थानों का घेराव किया जा चुका है। यह विरोध प्रदर्शन 15 जुलाई तक चलेगा। 
विज्ञापन

सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार साल में करीब 1140 पुलिस कर्मी को मौत के घाट उतार दिया गया है और इतने ही करीब सरकार से ऊबकर इस्तीफा दे चुके हैं। बसपा और सपा सरकार में डकैती, लूट, बलात्कार, अवैध खनन आदि सरकार बनते ही चरम सीमा पर पहुंच जाता है। सरकार ही पुलिस से अवैध वसूली करवाती है। अखिलेश सरकार द्वारा 2011 में किए गए वादे अभी भी पूरे नहीं हो पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिपं अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा का जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार समेत कई कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, नगराध्यक्ष संजीव मोहन अग्रवाल, सत्यपाल गंगवार, राकेश कुमार, गौरव अवस्थी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed