फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP celebrated Akhilesh's birthday as Public Welfare Day

Pilibhit News: सपाइयों ने लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया अखिलेश का जन्मदिन

Sat, 01 Jul 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 01 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
SP celebrated Akhilesh's birthday as Public Welfare Day
अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाते सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
पीलीभीत। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन शनिवार को सपाइयों ने लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया। केक काटकर खुशी का इजहार किया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। वहीं वृद्ध सेवा आश्रम में भी भोजन व फल का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि सपा सरकार ने जितने काम किए, उतने भाजपा सरकार कराना तो दूर सपने में भी नहीं सोच सकती। योगी सरकार जनता को सांप्रदायिक आधार पर बांटकर झूठ की सियासत कर रही है। इस मौके पर जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, अशोक कुमार शर्मा, बीडी प्रजापति आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


इधर, एक होटल में भी सपाइयों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर यूसुफ़ क़ादरी ने कहा कि आने वाला वक्त समाजवादी विचारधारा का ही हैं और हम आगामी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त करने जा रहे है। पूर्व विधायक अरशद खां ने कहा की आज भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए विकास कार्यों को अपना नाम देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस अवसर पर राम बहादुर यादव, दिग्विजय सिंह बुद्धि, राजेश गंगवार, रामप्रताप गंगवार, श्यामा चरन गंगवार, शरद जैसवाल, मुक्तदिर हयात, कमलेश परिहार आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed