{"_id":"57697e204f1c1bdf7db481f4","slug":"sp-activists-protesting-blew-up-the-effigy-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर फूंका बीजेपी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर फूंका बीजेपी का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पुतला दहन
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार विरोधी पोस्टर लगाए जाने के मामले में राजनीति गरमा गई है। दूसरे दिन भाजपा को घेरते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। नकटादाना चौराहेे पर भाजपा का पुतला दहन किया गया, जिसके बाद डीएम से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर रासुका लगाए जाने की मांग की है।
मंगलवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड और सपा महिला सभा के कार्यकर्ता नकटादाना स्थित जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। बैठक कर रणनीति बनाई गई, जिसके बाद नकटादाना चौराहा पर आकर जोरदार नारेबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया। भाजपा को घेरते हुए कहा कि शहर में अराजकता का माहौल पैदा करने के लिए होर्डिंग लगाए गए। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने डीएम से आपत्ति जनक होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है। पुतला दहन करने वालों में शहर अध्यक्ष इम्तियाज अलवी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अमर सिंह, महिला सभा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सक्सेना, गीता गुप्ता, राजकुमारी यादव, अनीता शर्मा, गोमती प्रजापति, एकता रस्तोगी, सुरेश कश्यप, अनिल कश्यप, चंचल लोधी, वीरेंद्र पाल शर्मा, विशाल बाल्मीकि, मोहम्मद मियां, शुभम कश्यप, अकरम, इंतजार अहमद, मनोज श्रीवास्तव, राहुल दीनदयाल, मतलूब खां, एजाज मलिक, शलभ गंगवार आदि शामिल रहे।